कमिश्नर ने दिलाई मतदाता दिवस की शपथ

कमिश्नर ने दिलाई मतदाता दिवस की शपथ
रीवा 24 जनवरी 2025. कमिश्नर कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ ली गई। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने कमिश्नर कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर कमिश्नर ने कहा कि हर व्यक्ति जागरूक मतदाता के रूप में लोकतंत्र को सशक्त और समृद्ध करने में योगदान दें। निर्वाचन के समय मतदाता के रूप में अपने मताधिकार का उपयोग करके लोकतंत्र के महायज्ञ को सफल बनाने में सहभागी बनें। हर मतदाता बिना किसी भय, दबाव और लालच के स्वतंत्र रूप से मताधिकार का उपयोग करे। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी तथा कमिश्नर कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *