मध्यप्रदेश सरकार गौ-सेवा के लिये प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

मध्यप्रदेश सरकार गौ-सेवा के लिये प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
कामधेनु गौ-अभयारण्य सालरिया, सुसनेर में वेदलक्षणा महा-महोत्सव और गौ-कथा में हुए सम्मिलित
अभयारण्य की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रीवा 23 जनवरी 2025.उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार गौ-सेवा के लिये प्रतिबद्ध है। प्रदेश में वर्ष 2024 को गौ-संवर्धन वर्ष के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि गौ-माता सम्पूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय है। मानव जाति के कल्याण के लिए गौमाता की रक्षा करना होगी, हमें गौ-माता को निराश्रित नहीं रहने देना है। उन्होंने आह्वान किया कि हर घर में गौ-माता का पालन कर गोकुल बनायें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल आगर-मालवा जिले के कामधेनु गौ-अभयारण्य सालरिया में चल रहे एक वर्षीय वेदलक्षणा गौ-आराधना महोत्सव अंतर्गत गौ-कथा में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गौ-अभयारण्य में चल रहे इतने वृहद स्तर के महोत्सव ने गौ-संवर्धन वर्ष को चरितार्थ किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौ-अभयारण्य सभाकक्ष में अभयारण्य की व्यवस्थाओं एवं आवश्यकताओं के बारे मे चर्चा की। उन्होंने अभयारण्य की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सालरिया को मॉडल अभयारण्य बनाने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सालय के लिए रीवा क्षेत्र में भूमि आवंटन सरकार द्वारा किया जायेगा।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौ-शेड में जाकर गौवंशों के पालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गौ-माताओं का पूजन किया तथा पौष्टिक आहार के रूप में गुड़ खिलाया। विधायक श्री मधु गहलोत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *