जेल महानिदेशक ने किया जेल का औचक निरीक्षण

जेल महानिदेशक ने किया जेल का औचक निरीक्षण

रीवा 05 जनवरी 2025. महानिदेशक जेल श्री जीपी सिंह ने केन्द्रीय जेल का औचक निरीक्षण कर बंदी वार्डों, जेल अस्पताल, कार्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने जेल की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम, इलेक्ट्रिक वायर फेंसिंग व बंदियों के उपचार व्यवस्था का अवलोकन किया तथा बंदियों से भेंट कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। महानिदेशक जेल ने बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता देखी तथा जेल की स्वच्छता, प्रशासनिक व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए जेल स्टाफ को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने जेल में संचालित पिं्रटिंग प्रेस का अवलोकन किया तथा एक अतिरिक्त नवीन आफसेट मशीन लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय, उप जेल अधीक्षक संजीव कुमार गेंदले, सहायक जेल अधीक्षक श्याम सिंह कुशवाह सहित जेल का स्टाफ उपस्थित रहा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *