केन्द्रीय जेल में सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
केन्द्रीय जेल में सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
रीवा 02 जनवरी 2025. केन्द्रीय जेल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक राष्ट्रीय गीत का गायन कर जेल परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान आम, जामुन, अमरूद, नीबू, आंवला आदि फलदार पौधे लगाए गये। जेल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जेल में संचालित गौशाला तथा बगीचा का भ्रमण किया गया। जेल प्रशासन के निर्देशन में बंदियों के लिये जेल के बगीचों में विभिन्न प्रकार की साग-सब्जियों को उगाया जा रहा है। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय, उप जेल अधीक्षक संजीव कुमार गेंदले, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक श्याम सिंह कुशवाह, फूलचंद दहायत, विवेक मार्य, सुश्री प्रियंका धाकड़, उपेन्द्र द्विवेदी धीरेन्द्र सिंह द्वारा विशेष योगदान दिया गया।
Facebook Comments