राज्यपाल श्री कोहली का चोरहटा हवाई पट्टी पर हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री ओ.पी. कोहली आज अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने रीवा आये। राज्यपाल श्री कोहली के वायुयान द्वारा रीवा की चोरहटा हवाई पट्टी पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा अगवानी कर पुष्पाहार एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उद्योग एवं खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री जनार्दन मिश्र, महापौर श्रीमती ममता गुप्ता, कमिश्नर श्री एस.के. पॉल, आई.जी. श्री अंशुमान यादव, कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक, पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार, नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार सुमन, अपर कलेक्टर श्री बी.के. पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने राज्यपाल श्री कोहली की अगवानी कर स्वागत किया। पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी देकर राज्यपाल का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री कोहली प्रात:11.52 बजे चोरहटा हवाई पट्टी पर पहुंचे एवं यहां से दोपहर 2.45 बजे रवाना हुए।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *