उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पूजनीय सियाराम बाबा को दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पूजनीय सियाराम बाबा को दी श्रद्धांजलि
भोपाल/ 11 नवम्बर 2024
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मध्यप्रदेश के पावन निमाड़ क्षेत्र के महान संत, परम पूज्य सियाराम बाबा जी के ब्रह्मलीन होने पर गहन शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि पूज्य बाबा जी का प्रयाण आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से अपने परम भक्त को मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Facebook Comments Box