भारत संतों और ऋषियों की भूमि, संत और ऋषि करते हैं सही मार्गदर्शन: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भारत संतों और ऋषियों की भूमि, संत और ऋषि करते हैं सही मार्गदर्शन: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
ओरछा में श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

रीवा 28 मई 2025.उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि भारत संतों, ऋषियों और मनीषियों की भूमि है। संत और ऋषि हमें जीवन जीने का सही रास्ता दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे श्रीमद्जगतगुरु राजेन्द्र दास जी महाराज श्री धाम वृन्दावन के दर्शन प्राप्त हुए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल निवाड़ी जिले के प्रवास के दौरान कनक भवन मंदिर, भक्तमाली आश्रम ओरछा में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने कथावाचक श्रीमद्जगतगुरु राजेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उपस्थित जनों से गौसेवा और गौपूजन के महत्व पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि गौ पूजन भारतीय धर्म, संस्कृति और जीवनदृष्टि का मूल आधार है। यह केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि समस्त प्राणीमात्र के प्रति करुणा, सहअस्तित्व और प्रकृति-मैत्री के भाव का प्रतीक है। विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *