अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन जनपद स्तर पर किया जाएगा

अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन जनपद स्तर पर किया जाएगा

रीवा 08 दिसम्बर 2024. शासकीय कर्मचारियों में आनंद की अनुभूति कराने एवं उनके दैनंदनीय कार्यों में सकारात्मकता के भाव में वृद्धि के उद्देश्य से जनपद स्तर पर अल्पविराम परिचय कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि रायपुर कर्चुलियान में 12 दिसम्बर को, रीवा में 13 दिसम्बर को, सिरमौर में 17 दिसम्बर को, जवा में 18 दिसम्बर को, त्योंथर में 19 दिसम्बर को तथा गंगेव में 20 दिसम्बर को राज्य आनंद संस्थान भोपाल के सहयोग से प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग के 10-10 प्रतिभागियों तथा स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, कृषि व जन अभियान परिषद के पाँच-पाँच शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित प्रत्येक जनपद में 60 प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *