पर्यटन विकास शासन की प्राथमिकता

020816n7

पर्यटन को प्राप्‍त राष्‍ट्रीय अवार्डस मुख्‍यमंत्री श्री चौहान को सौंपे

मध्‍यप्रदेश पर्यटन को प्राप्‍त सर्वश्रेष्‍ठ पर्यटन स्‍टेट के राष्‍ट्रीय अवार्ड सहित पाँच अवार्ड मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को आज मंत्रालय में सौंपे गये। श्री चौहान ने पर्यटन के क्षेत्र में प्राप्‍त सर्वश्रेष्‍ठ पर्यटन स्‍टेट के अवार्ड पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए संपूर्ण टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्‍होंने कहा कि पर्यटन विकास, राज्‍य-शासन की प्राथमिकता है। श्री चौहान ने आगे भी इसी प्रकार पर्यटन के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय काम करने की अपेक्षा व्‍यक्‍त की।

मुख्‍यमंत्री श्री चौहान को सौंपे गये अवार्ड में सर्वश्रेष्‍ठ टूरिज्‍म स्‍टेट का राष्‍ट्रीय अवार्ड, दिव्‍यांगों के लिये अनुकूल श्रेष्‍ठ स्‍मारक के रूप में अमरकंटक (मध्‍यप्रदेश) को अवार्ड, भोपाल को श्रेष्‍ठ विरासत की सैर विकसित करने के लिये संयुक्‍त रूप से अवार्ड, मोस्‍ट इनोवेटिव, यूनिक टूरिज्‍म प्रोजेक्‍ट एवं आर्ट आइकॉल मैहर को संयुक्‍त रूप से अवार्ड और खजुराहो के श्री जीवन ज्‍योति पटेरिया को प्राप्‍त बेस्‍ट टूरिस्‍ट गाइड का अवार्ड शामिल है।

इस मौके पर मंत्रि-परिषद के सदस्‍य, पर्यटन एवं संस्‍कृति राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्‍द्र पटवा, राज्‍य पर्यटन विकास निगम के अध्‍यक्ष श्री तपन भौमिक और प्रबंध संचालक श्री हरि रंजन राव मौजूद थे। श्री राव ने मध्‍यप्रदेश को प्राप्‍त प्रतिष्ठित राष्‍ट्रीय अवार्डस से अवगत करवाया।

Facebook Comments Box