कमिश्नर और आईजी ने किया एसडीओपी कार्यालय का निरीक्षण

कमिश्नर और आईजी ने किया एसडीओपी कार्यालय का निरीक्षण
रीवा 05 दिसम्बर 2024. राजस्व महाभियान में संभाग के विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए कमिश्नर बीएस जामोद ने सतना जिले का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कमिश्नर श्री जामोद तथा आईजी एमएस सिकरवार ने नागौद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कार्यालय में अभिलेखों के संधारण, अपराधों के अन्वेषण की व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था तथा जन शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी ली गई। मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने कार्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के समय कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसडीएम एपी द्विवेदी, एसडीओपी विदिता डागर तथा अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments Box