आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अटल पार्क में 24 को लगेगा शिविर

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अटल पार्क में 24 को लगेगा शिविर

रीवा 22 नवम्बर 2024. शासन के निर्देशों के अनुसार 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस क्रम में रीवा नगर निगम क्षेत्र में सिविल लाइन के अटल पार्क में 24 नवम्बर को शिविर लगाया जाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला ने बताया कि शिविर में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति अपने आधार कार्ड, मोबाइल फोन तथा समग्र आईडी के साथ उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनवा सकते हैं। यह शिविर प्रात: 8 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। डॉ अमित तिवारी तथा डॉ अभिजीत देशमुख ने 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों से शिविर से लाभ उठाने की अपील की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *