राज्यपाल श्री पटेल के रीवा आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

राज्यपाल श्री पटेल के रीवा आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

रीवा 08 नवम्बर 2024. प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 9 नवम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आयेंगे। राज्यपाल जी के इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के संबंध में की जा रही तैयारियों का कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आश्वयक निर्देश दिये। कलेक्टर ने रिवर फ्रंट के लोकार्पण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। इस दौरान आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम अनुराग तिवारी एवं प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *