शासकीय सेवकों को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर शासकीय सेवकों को दिया है तोहफा
शासकीय सेवकों को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दी बधाई

रीवा 28 अक्टूबर 2024.उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर सभी शासकीय सेवकों को तोहफा दिया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने समस्त शासकीय सेवकों को जो पूरी मेहनत और लगन से मध्यप्रदेश को बेहतर बनाने के लिये लगे हुए हैं को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि शासकीय सेवकों को दिये जाने वाले महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि का निर्णय लिया गया है। अब वर्तमान देय डीए 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा। शासकीय सेवकों को दिनांक एक जनवरी 2024 की स्थिति में महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत की दर से दिया जायेगा। एरियर का भुगतान इसी वित्तीय वर्ष में चार समान किश्तों में किया जायेगा ।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *