उप मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर तथा नवीन ओपीडी भवन निर्माण का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर तथा नवीन ओपीडी भवन निर्माण का किया निरीक्षण

रीवा 02 अक्टूबर 2024. उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शहर में भ्रमण के दौरान कोठी कंपाउंड में शिव मंदिर के विस्तार कार्य का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा शहर के हृदय स्थल में स्थित मनकामेश्वर शिव मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। इसका निर्माण कार्य जिस तेजी से शुरू किया गया है उसी तेजी से इसे पूरा कराएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों के संबंध में मौके पर उपस्थित इंजीनियर तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन नवीन ओपीडी भवन का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शेष निर्माण कार्य 15 दिवस में पूरा कराएं। नया ओपीडी भवन जिले के रोगियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। इसके लिए पलंग, चिकित्सा उपकरण तथा अन्य सामग्री क्रय कर ली गई हैं। निर्माण कार्य पूरा होते ही यह आमजनता के उपयोग के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ एमएल गुप्ता तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं व्यापारी मण्डल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *