अटल पार्क सिविल लाइन का तीन अक्टूबर को होगा लोकार्पण

अटल पार्क सिविल लाइन का तीन अक्टूबर को होगा लोकार्पण
अटल पार्क का लोकार्पण रीवा वासियों के लिए उत्सव का अवसर है – उप मुख्यमंत्री

रीवा 29 सितम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में तीन अक्टूबर को अटल पार्क सिविल लाइन रीवा के लोकार्पण के तैयारियों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल पार्क सिविल लाइन का लोकार्पण रीवा वासियों के लिए उत्सव का अवसर है। लोकार्पण समारोह में देश के प्रसिद्ध सूफी और पाश्र्व गायक श्री कैलाश खेर अपने स्वरों का जादू विखेरेगें। इस भव्य समारोह में हजारों लोग शामिल होंगे। सभी के बैठने, साफ-सफाई, सुरक्षा, वाहनों की पार्किंग आदि की समुचित व्यवस्था करें। विशिष्ट व्यक्तियों तथा आमंत्रितों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाये। परिवार के साथ आने वाले आमंत्रितों तथा आमजनों के लिए पृथक से व्यवस्था करें। प्रत्येक सेक्टर में एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था करें जिससे आमजन सेलीब्रोशन के मौके का पूरा लाभ ले सकें। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे, श्री राजेश पाण्डेय, श्री विवेक दुबे, श्री कमलेश सचदेवा, श्री विभूसूरी, संयुक्त कलेक्टर डॉ. अनुराग तिवारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *