एसडीएम गुढ़ ने किया अस्पताल का निरीक्षण

एसडीएम गुढ़ ने किया अस्पताल का निरीक्षण

रीवा 03 सितम्बर 2024. जिले के सभी अस्पतालों में उपचार एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एसडीएम गुढ़ डॉ अनुराग तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुढ़ का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश देते हुए एसडीएम ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भवन के अंदर और परिसर में प्रकाश की उचित व्यवस्था रखें। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के साथ केवल दो परिजनों को ही रहने की अनुमति दें। सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारी वार्डों का भी नियमित भ्रमण करें। सभी डॉक्टर और चिकित्साकर्मी निर्धारित समय पर अस्पताल में उपस्थित होकर रोगियों का उपचार करें। रोगियों और उनके परिजनों से अच्छा व्यवहार करें। अस्पताल में भर्ती महिला रोगियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। एसडीएम ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए। निरीक्षण के समय नायब तहसीलदार तथा चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box