उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएँ
उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएँ
रीवा 18 अगस्त 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी रिश्तों को और भी मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी भाइयों और बहनों को शुभकामनाएँ दी हैं और कामना की है कि उनके बीच के स्नेह का यह पवित्र बंधन हमेशा मजबूत और अटूट बना रहे। रक्षाबंधन का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों का संचार करे।
Facebook Comments Box