उप मुख्यमंत्री ने जिले एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

उप मुख्यमंत्री ने जिले एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

रीवा 17 अगस्त 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने सुबह 10 बजे ईको पार्क स्थित कुंदेश्वर श्री मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर परंपरागत रूप से शिव अर्चन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लक्ष्मणबाग मंदिर परिसर पहुंचकर भगवान लक्ष्मीनारायाण एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री ने रीवा जिले और प्रदेश के विकास तथा सुख-समृद्धि की कामना की। उप मुख्यमंत्री लक्ष्मणबाग मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक सुंदरकाण्ड गायन में भी शामिल हुए। इसका आयोजन श्रीराम दरबार सेवा समिति द्वारा किया गया। उप मुख्यमंत्री ने लक्ष्मणबाग मंदिर परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गौमाता की पूजा-अर्चना की तथा गौ ग्रास खिलाया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *