उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गड़ाकोटा में पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव से सौजन्य भेंट की

उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गड़ाकोटा में पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव से सौजन्य भेंट की, आत्मीय स्वागत हुआ

भोपाल 15अगस्त 2024

उपमुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सागर से रीवा प्रस्थान के पूर्व गढ़ाकोटा स्थित पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक श्री गोपाल भार्गव के निवास पर सौजन्य भेंट के लिए पहुंचे जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री गौरव सीरोठिया नगर पालिका गढ़ाकोटा के अध्यक्ष श्री दिनेश लहरिया, नगर पालिका रहली के अध्यक्ष श्री देवराज सोनी, जनपद अध्यक्ष श्री सुरेश कपस्या, श्री हरि नारायण पटेल सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *