उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रोपा पीपल का पौधा

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रोपा पीपल का पौधा
भोपाल 15 अगस्त 2024

उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सागर शासकीय माध्यमिक शाला कनेरा देव में मध्यान भोजन के उपरांत पीपल का पौधा रोपा। उपमुख्यमंत्री  श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा पूरे मध्य प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम महा अभियान चलाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में आज हम सभी ने सागर में भी पौधा रोपण किया।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक श्री शैलेंद्र जैन , श्री गौरव सिरोठिया, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *