उप मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक विस्तार भवन का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक विस्तार भवन का किया लोकार्पण

रीवा 08 अगस्त 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित प्रशासनिक विस्तार भवन का लोकार्पण किया। श्री शुक्ल ने शिलापट्टिका का अनावरण कर फीता काटकर प्रशासनिक विस्तार भवन का लोकार्पण किया। विस्तार भवन की लागत 25 लाख रुपए है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, कुलगुरू प्रोफेसर राजकुमार आचार्य सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक तथा निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *