रीवा को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाएं – उप मुख्यमंत्री

रीवा को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाएं – उप मुख्यमंत्री
रीवा 11 जुलाई 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सैनिक स्कूल के प्रवेश द्वार के समीप एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जामुन का पौधा रोपित किया। कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग तथा गुड मॉर्निंग ग्रुप द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में अधोसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है। रीवा को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाएं। पिछले 20 वर्षों से शहर को हरा-भरा बनाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसका सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वृक्षारोपण से हर व्यक्ति को जोड़ने के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान शुरू किया है। हर व्यक्ति इस अभियान में भागीदारी निभाकर एक पौधा अवश्य लगाए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग सैनिक स्कूल के सामने 60 जामुन के पौधे लगा रहा है। इनकी देखभाल सुबह यहाँ टहलने वाले लोग करेंगे। वातावरण को शुद्ध रखने में जामुन बहुत ही कारगर वृक्ष है। शहर भर में नीम, जामुन, पीपल, आम तथा बरगद जैसे पौधे रोपित करें। इनसे फल, छाया और अच्छी मात्रा में शुद्ध वायु मिलेगी। रीवा शहर की सभी प्रमुख सड़कों के किनारे वृक्षारोपण किया जा रहा है। शहर में 25 हजार से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे। रीवा के बाईपास को टू लेन से फोर लेन बनाने का कार्य शीघ्र ही शुरू होने वाला है। हसके किनारे भी वृक्षरोपण कराया जाएगा। समारोह में वन मण्डलाधिकारी अनुपम शर्मा ने कहा कि जामुन बहुत अच्छी किस्म का पौधा है। सुबह टलहने वालों की विशेष माँग पर यहाँ जामुन के 60 पौधे लगा रहे हैं। सैनिक स्कूल के अंदर चार हेक्टेयर में पोषण वन का विकास किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों के सहयोग से वृक्षारोपण किया जाएगा। समारोह में नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, मुख्य वन सरंक्षक राजेश राय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, गुड मॉर्निंग ग्रुप के सदस्य श्री शिवप्रसाद प्रधान, डॉ मुजीब खान, बीपी सिंह तथा बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *