मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से जवा में 189 कन्याओं का विवाह संपन्न

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से जवा में 189 कन्याओं का विवाह संपन्न
सांसद तथा जिला पंचायत अध्यक्ष ने 189 नवयुगलों को दिया आशीर्वाद

रीवा 08 मार्च 2024. गरीब परिवार की बेटी के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से जिले भर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करके बेटियों के धूमधाम से विवाह कराए जा रहे हैं। इस क्रम में जनपद पंचायत जवा द्वारा रायल पैलेस विवाह घर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 189 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे। नवयुगलों को आशीर्वाद देते हुए सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार सदैव गरीबों के कल्याण के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ने हजारों बेटियों का धूमधाम से विवाह कराया है। विवाह की समस्त व्यवस्थाओं के साथ नई गृहस्थी के लिए उपहार राशि भी बेटियों को दी जा रही है। सरकार बेटियों का विवाह कराने का पुण्य कार्य सदैव करती रहेगी। कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने भी नवयुगलों को आशीर्वाद दिया। समारोह में जनपद अध्यक्ष श्रीमती रन्नू पाण्डेय, समाजसेवी श्री व्हीडी पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष माया गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रहीश शुक्ला, एसडीएम जवा आरएन सिकरवार, जनपद के सीईओ नागेन्द्र सिंह सीएमओ डभौरा ज्ञानेन्द्र मिश्रा तथा बड़ी संख्या में वर एवं कन्या पक्ष के परिजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box