उप मुख्यमंत्री भव्य शिव बारात में हुए शामिलविशाल नगाड़ा अयोध्या के श्रीराम मंदिर में विन्ध्य का मान बढ़ाएगा – उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री भव्य शिव बारात में हुए शामिल
विशाल नगाड़ा अयोध्या के श्रीराम मंदिर में विन्ध्य का मान बढ़ाएगा – उप मुख्यमंत्री

रीवा 08 मार्च 2024. रीवा में लगातार कई वर्षों से भव्य शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है। शिवरात्रि के महापर्व पर बैजू धर्मशाला से शिव बारात आरंभ हुई। बारात में सबके आकर्षण का केन्द्र विशाल और आकर्षक नगाड़ा रहा। बैजू धर्मशाला में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विधिवत पूजा-अर्चना करके शिव बारात को रवाना किया। इस अवसर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे विन्ध्य क्षेत्र में भगवान शिव के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। रीवा शहर में महाशिवरात्रि का पर्व परंपरागत उल्लास से मनाया जाता रहा है। शिव बारात के आयोजन ने इस उल्लास को दुगुना कर दिया है। छोटे स्वरूप में शुरू हुई शिव बारात आज बहुत विशाल और भव्य हो गई है। इस बारात में विशाल नागाड़ा शामिल किया गया है। शिव बारात के बाद यह नगाड़ा भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बने भव्य रामलला मंदिर को समर्पित किया जाएगा। यह विशाल नगाड़ा श्रीराम मंदिर में विन्ध्य ही नहीं पूरे प्रदेश का मान बढ़ाएगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *