नेशनल लोक अदालत – प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

नेशनल लोक अदालत – प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

रीवा 05 मार्च 2024. नेशनल लोक अदालत आगामी 9 मार्च को आयोजित की जा रही है। लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबोध कुमार जैन ने लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन सुदूर ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर लोक अदालत के आयोजन का प्रचार करेगा। इस अवसर पर न्यायाधीश श्री सुरेन्द्र कुमार, जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अहमद रजा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिलर विधिक अभय कुमार मिश्रा, लीगल एड, डिफ्रेस काउंसिल के चीफ डिप्टी श्री आनंद पाण्डेय, श्री मंजूर अहमद मंसूरी, लीगल असिस्टेट श्री अनीश पाण्डेय, आरती तिवारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी एवं पैरालीगल वालेंटियर रमेश कुशवाहा सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *