सीएम राइज स्कूल रघुराजगढ़ में स्वर्गीय मोहन सिंह गहरवार को दी गयी श्रद्धांजलि

सीएम राइज स्कूल रघुराजगढ़ में स्वर्गीय मोहन सिंह गहरवार को दी गयी श्रद्धांजलि

रीवा 12 फरवरी 2024. शासकीय रघुराजगढ़ सीएम राइज हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण के लिए स्व. मोहन सिंह गहरवार द्वारा भूमि दान में दी गयी थी। गत वर्ष स्कूल का नामकरण स्व. मोहन सिंह गहरवार हायर सेकेण्डरी स्कूल रघुराजगढ़ किया गया। स्कूल में गत 10 फरवरी को स्व. मोहन सिंह की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती आरती सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि स्व. श्री मोहन सिंह जी गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति तथा समाजसेवी थे। उन्होंने सदैव शिक्षा के विकास तथा समाज को जागरूक करने के लिए प्रयास किया। आज भी श्री सिंह को समाजसेवी के रूप में पूरा क्षेत्र याद करता है।

समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। समारोह में सीएम राइज स्कूल में स्व. मोहन सिंह की स्मृति में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली तथा भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। समारोह में सरपंच श्री छोटेलाल साकेत, पूर्व सरपंच देवेन्द्र प्रताप सिंह, महेन्द्र दुबे, सीता प्रसाद सोनी, प्राचार्य अरूणमणि मिश्र, श्री रामसुशील गुप्ता तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *