कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थों का पदस्थापना स्थल में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें – जिला निर्वाचन अधिकारी

कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थों का पदस्थापना स्थल में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें – जिला निर्वाचन अधिकारी

रीवा 11 फरवरी 2024. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी पदस्थापना स्थल में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने कहा है कि जो व्यक्ति एक स्थान पर तीन महीने से अधिक निवास करता है उसे मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का हक है। अधिकारी-कर्मचारी अपनी पदस्थापना स्थल तथा मुख्यालय में नियमित रूप से निवास करते हैं। इसके बावजूद कई अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा अपना नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं कराया गया है। सभी कार्यालय प्रमुख अधीनस्थ अधिकारियों का नाम उनकी पदस्थापना के विधानसभा क्षेत्र में दर्ज कराकर जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *