कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपिता तथा शहीदों को दी गई मौन श्रद्धांजलि

कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपिता तथा शहीदों को दी गई मौन श्रद्धांजलि

रीवा 30 जनवरी 2024. देश भर में 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस तथा देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को सम्मान देने के लिए शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रात: 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले में सभी कार्यालयों में प्रात: 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *