मतदाताओं को निर्वाचक नामावली अवलोकन हेतु कर्मचारी नियुक्त

रीवा 08 अप्रैल 2019. लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जाने की तिथि 10 अप्रैल से 18 अप्रैल तक जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाताओं को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली विहित रीति से अवलोकन कराये जाने हेतु विधानसभावार कर्मचारी नियुक्त कर दिये गये हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सिरमौर विधानसभा के लिये पी.एन. पाण्डेय व बृजकिशोर वर्मा, सेमरिया के लिये लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव व धर्मपाल पटेल, त्योंथर के लिये गजाधर वर्मा व कमलेश कुमार वर्मा, मऊगंज के लिये गोविन्द नारायण पाठक व शिवकुमार शर्मा, देवतालाब के लिये दयाशंकर अवस्थी व कौशल प्रसाद विश्वकर्मा, मनगवां के लिये मोतीलाल तिवारी व रामनरेश कुशवाहा, रीवा के लिये संदीप कुमार वर्मा व रामहित साकेत तथा गुढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची अवलोकन करने के लिए रामनरेश पटेल व राजेन्द्र द्विवेदी की ड्यूटी लगायी गयी है।

Facebook Comments Box