रीवा में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल गणतंत्र दिवस समारोह में करेंगे ध्वजारोहण

उप मुख्यमंत्री होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि
रीवा में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल गणतंत्र दिवस समारोह में करेंगे ध्वजारोहण

रीवा 23 जनवरी 2024. जिले भर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस उमंग और उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह एसएएफ मैदान रीवा में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे। मुख्य अतिथि द्वारा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली जाएगी। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया जाएगा। जिला, विकासखण्ड तथा ग्राम स्तर पर भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किये जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने संबंधित अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के लिये आवश्यक प्रबंध करने तथा शासन के निर्देशों का पालन करते हुए समारोह आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *