उप मुख्यमंत्री ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

रीवा 16 दिसम्बर 2023. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने वरिष्ठ समजसेवी स्वर्गीय श्री भैयालाल शुक्ल स्मृति टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें सत्र का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का आयोजन अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय स्टेडियम में किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिक निगम के अध्यक्ष श्री वेंकटेश पाण्डेय, एकता मंच समिति के संयोजक एवं आयोजक अखिलेश शुक्ला, अरुण मिश्रा,चंदूलाल खुशलानी, प्रशांत चतुर्वेदी, अतुल मिश्रा, अखिलेश सिंह गुड्डू, सुतीक्षण समदारिया कमांडो, मोहन लाल शुक्ला, रविशंकर चतुर्वेदी, इंजी रवि प्रकाश शुक्ला, राष्ट्रीय एकता मंच के सभी सहयोगी खेल प्रेमीजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *