माईक्रो आब्जर्वर निर्वाचन प्रक्रिया पर बारीकी से निगरानी रखें – प्रेक्षक

माईक्रो आब्जर्वर निर्वाचन प्रक्रिया पर बारीकी से निगरानी रखें – प्रेक्षक
निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति में माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न

रीवा 05 नवम्बर 2023. विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारूपूर्ण एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से रीवा एवं मऊगंज जिले के विधानसभा क्षेत्रों के संवेनदशील मतदान केन्द्रों में माईक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। यह माइक्रो आब्जर्वर चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी रखेंगे। इन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया। कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित प्रशिक्षण में प्रेक्षक श्री अभय सिंह, श्री सुहास कृष्ण दिवासे, श्री केएन रमेश, श्री विनीत कुमार, डॉ अश्वनी कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

माईक्रो आब्जर्वर को निर्देश देते हुए प्रेक्षक श्री अभय सिंह एवं श्री केएन रमेश ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर पूरी जिम्मेदारी से अपना कार्य करें। उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया में निगरानी के लिए तैनात किया गया हैै। मतदान दल के सदस्य आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान सम्पन्न करा रहे हैं अथवा नही इसकी रिपोर्ट आब्जर्वर को करनी है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित बिन्दुओं पर निगरानी करके रिपोर्ट केवल चुनाव प्रेक्षक को ही सौंपे। आपको मतदान प्रक्रिया में किसी तरह का हस्ताक्षेप नही करना है केवल पूरी प्रक्रिया की सावधानी से निगरानी करते हुए उसके अनुसार अपनी रिपोर्ट तैयार करना है। रिपोर्ट की जानकारी तथा पीठासीन अधिकारी की डायरी की जानकारी समान होनी चाहिए। इसमें किसी तरह का अन्तर होने पर निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान के समय यदि किसी भी प्रकार का अवरोध आता है तो उसकी तत्काल सूचना दें। उन्होंने अपेक्षा की कि निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी माइक्रो आब्जर्वर अनुभवी अधिकारी हैं। वह निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार टीम वर्क के साथ काम करेंगे और निर्बाध रूप से जिले में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होगी।

माइक्रो आब्जर्वर को नोडल अधिकारी प्रशिक्षण डॉ अमरजीत सिंह ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने माइक्रो आब्जर्वर्स के कार्यों सहित ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले, नोडल अधिकारी अनिल दुबे, स्टेट लेबल मास्टर ट्रेनर डॉ गोपाल श्रीवास्तव सहित माइक्रो आब्जर्वर व निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *