जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान सामग्री वितरण स्थल का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान सामग्री वितरण स्थल का किया निरीक्षण
ईव्हीएम व अन्य सामग्री वितरण तथा बसों की पार्किंग व्यवस्था के संबंध में दिए निर्देश
रीवा 25 अक्टूबर 2023. जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान जिलेभर में स्थित 2014 मतदान केन्द्रों में होगा। मतदान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के माध्यम से किया जाएगा। मतदान के लिए मशीनों के साथ-साथ मतदान सामग्री शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में तैयार की जा रही है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने मतदान सामग्री वितरण के लिए बनाए गए केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक मतदान दल को निर्वाचन आयोग की चेकलिस्ट के अनुसार मतदान सामग्री एवं ईव्हीएम उपलब्ध कराएं। किसी भी थैले में निर्धारित संख्या से कम सामग्री न रहे। नोडल अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करके थैले में रखी जा रही मतदान सामग्री का मिलान अनिवार्य रूप से कराएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान सामग्री वितरण स्थल में विधानसभा क्षेत्रवार बनाए जाने वाले सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि वितरण स्थल में ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे संबंधित विधानसभा के लिए निर्धारित ईव्हीएम आसानी से पहुंच सके। उन्होंने वितरण एवं वापसी स्थल में पार्किंग के लिए बनाए गए स्थान का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।

Facebook Comments Box