उप मुख्यमंत्री ने घायल पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी ली
उप मुख्यमंत्री ने घायल पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी ली
रीवा 01 मई 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचकर उपचाररत पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से घायल पुलिसकर्मी के उपचार के संबंध में पूछताछ की तथा समुचित उपचार के निर्देश दिए। इस दौरान आईजी गौरव राजपूत तथा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सतना जिले के जैतवारा थाना में पदस्थ पुलिसकर्मी को गत दिनों गोली मारकर घायल कर दिया गया था।
Facebook Comments