ऊर्जा एवं जनसम्पर्क मंत्री का दौरा कार्यक्रम

rajendra shukla

प्रदेश के ऊर्जा खनिज साधन जनसंपर्क मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल 29 मई को प्रातः रेंवाचल एक्सप्रेस से सतना आयेगें। प्रभारी मंत्री के निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 9.30 बजे सर्किट हाउस सतना में सतना-बेला फोरलेन मार्ग और मझगवां-चित्रकूट मार्ग निर्माण की समीक्षा बैठक लेगें। प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल प्रातः 10 बजे बूटीबाई स्कूल जवाहर नगर मे नवनिर्मित अमृत भवन का लोर्कापण करने के पश्चात् अग्रवाल समाज के वरिष्ठजनो का सम्मान करेगें। प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल प्रातः 11 बजे टाउन हाल सतना में आयोजित स्नेह सरोकार सम्मेलन और उजाला कार्यक्रम के तहत एल.ई.डी. बल्ब वितरण समारोह में शामिल होने के पश्चात् दोपहर 1 बजे सतना से रीवा के लिये प्रस्थान करेगें।

रीवा में सायं 5 बजे रतहरी, गड़रिया में  टी -20  गली क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेगे।

Facebook Comments Box