मुख्यमंत्री 20 सितम्बर को करेंगे माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भवन का लोकार्पण

रीवा 18 सितम्बर 2023. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 20 सितम्बर को वर्चुअल माध्यम से माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रीवा परिसर का लोकार्पण करेंगे। समारोह प्रात: 10 बजे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के रीवा परिसर में आरंभ होगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनसंपर्क एवं पीएचई मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल तथा सांसद श्री जनार्दन मिश्र शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ केजी सुरेश करेंगे। समारोह में नगर निगम रीवा के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय तथा पार्षद श्री वीरेन्द्र सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अविनाश वाजपेयी ने सभी आमंत्रितों से समारोह में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *