जनसंपर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सतना, रीवा तथा सिंगरौली प्रवास पर

rajendra shukla

जनसंपर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 23 से 25 मई तक सतना, रीवा तथा सिंगरौली जिले के प्रवास पर रहेंगे।

श्री शुक्ल 23 मई को सतना से चित्रकूट पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रीवा पहुँचेंगे। जनसंपर्क मंत्री रीवा में पत्रकार संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। श्री शुक्ल 24 मई को रीवा से बैढ़न पहुँचेंगे। वे वहाँ ग्राम बाहरी में रीवा-सीधी निर्माणाधीन फोर-लेन सड़क मार्ग का स्थल का निरीक्षण करेंगे और कार्य की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। नव-निर्मित कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण भी करेंगे। रात्रि में सिंगरौली महोत्सव का शुभारंभ भी करेंगे।

जनसंपर्क मंत्री 25 मई को सिंगरौली से रीवा पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री शुक्ल रात्रि में रीवा से 26 मई को भोपाल लौट आएँगें।

Facebook Comments Box