ऊर्जा मंत्री द्वारा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के निर्माण स्थल का निरीक्षण

3_Super Spestelist Hospital_Sthal Nirikshan

प्रदेश के ऊर्जा एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज रीवा में निर्मित होने वाले सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल के निर्माण स्थल का अवलोकन निरीक्षण किया। उन्होंने के.एम.बी. प्रोजेक्ट लिमि. हैदराबाद के प्रोजेक्ट इंचार्ज डॉ. के. राव और उप अधीक्षक जी. एम. एच. डॉ. संतोष पाठक से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और उन्हे आवश्यक निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने प्रस्तावित भवन के नक्शे का अवलोकन करते हुए आउटर लाइन, पाथ-वे, पार्किंग और इंटर कनेक्टिंग रोड के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डॉ. पाठक से कहा कि टूटे हुए भवन का मलबा हटाने का कार्य शीघ्र पूरा कराएं जिससे प्रोजेक्ट इंचार्ज अपना कार्य शुरू कर सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान यथा संभव प्रयास किए जाए कि परिसर में लगे पेड़ों को काटना न पड़े। राजेन्द्र शुक्ल के प्रस्तावित स्थल पर भ्रमण के दौरान राजेश पांडे, विवेक दुवे तथा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *