मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में सफल प्रदेश के युवाओं को बधाई

tina-dabi-

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली भोपाल की बेटी टीना डाबी को बधाई और सुखद भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में छठां तथा प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छतरपुर के श्री आशीष तिवारी को भी बधाई दी है। उन्होंने मध्यप्रदेश से इस परीक्षा में सफल होने वाले सर्वश्री नमन उपाध्याय, रजत सकलेचा, अर्पित जैन, निवेदिता नायडू, अंकित खंडेलवाल, वेदांत कंवर, श्रीलेखा श्रोत्रिय, आदित्य वाजपेयी, अभिषेक जैन, ऋचा सक्सेना, उत्कर्ष मिश्रा एवं सभी बेटे-बेटियों को बधाई दी है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *