पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

रीवा 05 अप्रैल 2023. पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शहर में योजना मद से विक्रम पुल से निपनिया पुल तक घोघर होकर 960 मीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा यह निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि इस सड़क की आवश्यकता काफी दिनों से महसूस की जा रही थी। अब इसके बन जाने से वार्ड 35 व अन्य वार्डों के रहवासियों का आवागमन सुगम और आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में अधोसंरचना विकास के सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। वार्डों के मोहल्लों की सभी सड़कों का निर्माण कार्य व्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री शुक्ल ने वार्डवासियों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, पार्षद अख्तरअली मुन्ना, वरिष्ठ नेता मुकेश श्रीवास्तव सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि तथा वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box