बसामन मामा गौवंश वन्य बिहार का होगा शीघ्र लोकार्पण

वन्य बिहार में पशु चिकित्सालय भवन का हुआ भूमि पूजन

रीवा 29 मार्च 2023. बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में निमार्णाधीन कार्यों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करायें ताकि मुख्यमंत्री जी द्वारा गौवंश वन्य बिहार का लोकार्पण कराया जा सके। उन्होंने बसामन मामा मंदिर में पूजा अर्चना की तथा वन्य बिहार में गौवंश हेतु परिसर में बनाये जाने वाले पशु चिकित्सालय का भूमिपूजन किया। इस दौरान गौसंवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद जी गिरि, सेमरिया विधायक श्री के पी त्रिपाठी, कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, जिला पंचायत सीईओ डॉ. सौरभ सोनवणे सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। इससे पूर्व रीवा विधायक श्री शुक्ल एवं सेमरिया विधायक श्री त्रिपाठी ने गौवंश वन्य बिहार का भ्रमण कर गौशाला शेड तथा अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *