स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ पत्रकार पं. चन्द्रकांत शुक्ल का दुखद निधन राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

रीवा 20 मार्च 2022. वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ पत्रकार पं. चन्द्रकांत शुक्ल का गत रात्रि दुखद निधन हो गया। स्व. शुक्ल को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्व. शुक्ल के आवास पहुंचकर उनके पार्थिक देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी एवं तहसीलदार आरपी त्रिपाठी ने पं. चन्द्रकांत शुक्ल के पार्थिक शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्व. चन्द्रकांत शुक्ल की अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *