विकास यात्रा में पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक ने किया 92.75 लाख रूपये के कार्यों का भूमिपूजन

रीवा 10 फरवरी 2023. पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर में निर्मित हो रहे स्पोर्टस काम्पलेक्स में जिला खनिज मद से स्वीकृत 92.75 लाख रूपये से बनाई जाने वाली सीसी रोड एवं पेवर ब्लाक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक खेल सुविधाओं से बनने वाला यह स्पोर्टस काम्पलेक्स रीवा के खिलाड़ियों के लिए एक सौगात है। उन्होंने कहा कि शीघ्र इसका लोकार्पण किया जायेगा। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, राजगोपाल मिश्रा चारी, राजेश पाण्डेय निर्माण एजेंसी पीआईयू के आरएम सिंह, पार्षद तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *