ऊर्जा एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल 1 मई को एल.ई.डी. बल्व वितरित कर उजाला कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे

rajendra shukla

भारत सरकार की ऊर्जा दक्ष उजाला कार्यक्रम के तहत प्रदेश के ऊर्जा, खनिज एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज एक मई को शाम 4 बजे एल.ई.डी. बल्व वितरित कर इस कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। स्थानीय पद्मधर पार्क में यह शुभारंभ होगा और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रीवा सांसद जनार्दन मिश्र करेंगे।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर नगर निगम रीवा श्रीमती ममता गुप्ता, पूर्व मंत्री एवं विधायक रमाकांत तिवारी, देवतालाब विधायक गिरीश गौतम, सेमरिया विधायक श्रीमती नीलम मिश्रा, विधायक मऊगंज सुखेन्द्र सिंह बन्ना, गुढ़ विधायक सुन्दरलाल तिवारी, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह और मनगवां विधायक श्रीमती शीला त्यागी के साथ ही जिला पंचायत रीवा के अध्यक्ष अभय मिश्रा और उपाध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल और नगरनिगम रीवा के अध्यक्ष सतीश सोनी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। एल.ई.डी. बल्व वितरण के इस कार्यक्रम में जन सामान्य को आमंत्रित किया गया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *