मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मैहर में सुनी लोगों की समस्याएँ

cm in maihar 07-01-16

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मैहर में दो दिवसीय प्रवास पर नागरिकों की समस्याएँ सुनीं। उन्होंने अरकण्डी बस्ती का भी भ्रमण किया। श्री चौहान ने कहा कि वर्षों से शासकीय भूमि पर घर बनाकर रहने वाले गरीबों को उस भूमि का मालिकाना हक दिया जायेगा।

श्री चौहान ने अरकण्डी बस्ती के सर्वे के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बस्ती में पेयजल की सुविधा सहित मकान बनाकर उस जमीन का पटटा भी गरीबों को दिया जायेगा।

श्री चौहान ने मैहर सर्किट हाउस में आमजन से भेंट की। उन्होंने उचेहरा निवासी दक्ष दहायत के इलाज तथा धुनवारा निवासी श्रीमती उर्मिला गुप्ता को हृदय का वाल्व बदलने के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरपंचों और पंचों का सशक्तिकरण किया जायेगा1 उन्होंने कहा कि पंचायत पदाधिकारियों का शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी में पूरा सहयोग लिया जायेगा।

 

Facebook Comments Box