नवोदय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू नवोदय में प्रवेश के लिए आवेदन अब8 फरवरी तक

रीवा 02 फरवरी 2023.जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर में शिक्षा सत्र 2023-24 में कक्षा 6 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए रीवा जिले के किसी भी शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा पांचवी में पढ़ रहे रीवा जिले के मूल निवासी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का जन्म एक मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के मध्य होना चाहिए। आवेदन ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया दो जनवरी से आरंभ हो गई है। आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई थी। इसे बढ़ा दिया गया है। अब आवेदन 8 फरवरी तक दर्ज किए जा सकते हैं। इस संबंध में अन्य विवरण विद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट नवोदय डॉट जीओभी डॉट इन पर प्राप्त किया जा सकता है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *