राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

रीवा 31 जनवरी 2023. मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं। प्रतियोगिताओं का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में किया गया। इस संबंध में जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि विद्यालय में वाद-विवाद तथा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी। ऊर्जा संरक्षण एवं प्रबंधन विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिवम श्रीवास्तव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में कृष्णनिधान पाण्डेय को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ तथा अभय मिश्रा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता में सूर्यांश सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में कमल प्रजापति को दूसरा, कशिश पटेल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। ऊर्जा विकास निगम की ओर से सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिये गये। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक रमाशंकर तिवारी ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व एवं प्रबंधन के संबंध में विस्तार जानकारी दी। कार्यक्रम में एसएस त्रिपाठी, उमेश शुक्ला, डॉ. विनय दुबे तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *