सतना प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया ई-राहत पोर्टल लांच

satna29042016b2

कलेक्टर नरेश पाल के नवाचार के तहत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र एन.आई.सी. में आम लोगो की समस्याओ के निराकरण एवं हितग्राहीमूलक योजनाओ के सफल क्रियान्वयन के लिये ई-राहत पोर्टल तैयार किया गया है। प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने एन.आई.सी. कक्ष मे जाकर बटन दबाते हुये ई-राहत पोर्टल की विधिवत् लांचिग की। इस अवसर पर कलेक्टर नरेश पाल ने ई-राहत पोर्टल के संबंध मे जानकारी देते हुये बताया कि जननी सुरक्षा कृषि राहत योजना सड़क दुर्घटना योजना, जनश्री योजना सहित विभागो की लगभग 11 सेवाओ को इस पोर्टल से जोडा गया है। इस मौके पर एस.डी.एम. रमेश सिंह, एन.आई.सी. के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box