हवाई अड्डे के लिए 102.804 हेक्टेयर जमीन के भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू

रीवा 09 जनवरी 2023. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को चोरहटा में हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने के लिए 102.804 हेक्टेयर जमीन के भूअर्जन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने धारा-11 के तहत भूअर्जन के आदेश जारी किये हैं। उन्होंने आदेश दिया है कि उक्त भूमि की सार्वजनिक प्रयोजन के लिए आवश्यकता है अत: भूमि अर्जन पुनर्वास और पुनव्र्यस्थापन में उचित प्रतिकर एवं पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 की धारा 11 की उप धारा एक के उपबंधों के अनुसार अधिग्रहीत की गयी है।

कलेक्टर ने बताया कि चोरहटी ग्राम में कुल अर्जित रकवा 7.349 हेक्टेयर, चोरहटा में निजी भूमि स्वामी की भूमि का अर्जित रकवा 19.266 हेक्टेयर, अगडाल ग्राम में निजी भूमि स्वामी की अर्जित रकवा 32.301 हेक्टेयर, उमरी ग्राम में निजी भूमि स्वामी की 31.386 हेक्टेयर एवं शासकीय भूमि का 3.280 कुल 34.666 हेक्टेयर तथा पतेरी ग्राम में 9.222 हेक्टेयर भूमि का अर्जन किया।

Facebook Comments Box