पूर्व मंत्री श्री सत्येन्द्र पाठक का निधन मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित

katni2942016-sp 120160429_231509

प्रदेश शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री कटनी निवासी एवं विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ़ के विधायक श्री संजय पाठक के पिता श्री सतेन्द्र पाठक का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उर्जा, खनिज एवं जनसम्पर्क तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा श्री पाठक को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री द्वारा पूर्व मंत्री श्री सत्येन्द्र पाठक के निधन बाद उनके घर पाठक वार्ड पहुंचकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मंत्री द्वय द्वारा विधायक श्री संजय पाठक एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात की गई तथा मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक ग्रस्त परिवार को सांत्वना दी गई।

पूर्व मंत्री श्री सत्येन्द्र पाठक के निधन पर उनको शस्त्र सलामी दी गई। तथा राजकीय सम्मान के साथ मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
इस अवसर पर महापौर श्री शंशाक श्रीवास्तव कलेक्टर श्री प्रकाश जांगरे, अपर कलेक्टर श्री अमर पाल सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा.के.डी. त्रिपाठी, एस.डी.एम. कटनी राजीव श्रीवास्तव, अनेक जनप्रतिनिधि, शासकीय विभागो के अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *